HNN / शिमला
रामपुर में ननखड़ी के तहत आते गांव टिक्करी में एक व्यक्ति के खेत में फटे गुब्बारे में पाकिस्तानी नोट मिले है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नोट को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को ग्राम पंचायत नीरथ के उप प्रधान प्रेम चौहान ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि टिक्करी गांव के साथ खेत में गुब्बारो के साथ पाकिस्तानी नोट मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। इस दौरान ओम प्रकाश ने उन्हें बताया कि वह खेतों में काम कर रहे थे।
इस दौरान उन्हें अपने खेतो में एक फटा हुआ गुब्बारा मिला जिसमें दस रुपये का करंसी नोट था, जो पाकिस्तानी था। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि टिक्करी गांव में खेत में पाकिस्तानी नोट मिले हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

