Loading...

हिमाचल विधानसभा के 16वें अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह पठानिया

PRIYANKA THAKUR • 5 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

जिला चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल विधानसभा का 16वां अध्यक्ष चुना गया है। आज विधानसभा के शीत सत्र का दूसरा दिन है। दूसरे दिन गुरुवार को सदन में 11 बजे के बाद तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहला प्रस्ताव पेश किया कि कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की ओर से किया। दूसरा प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पेश किया। इसका अनुमोदन शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने किया। इसके बाद सोलन के कांग्रेस विधायक धनीराम शांडिल ने तीसरा प्रस्ताव पेश किया।

इसका अनुमोदन सुलाह के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने किया। प्रस्ताव पारित होने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसान पर बिठाया। इसके साथ ही हिमाचल को चंबा से कुलदीप पठानिया के रूप में चौथा विधानसभा अध्यक्ष मिल गया है।