लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कल खत्म हो जाएगा इंतजार, 68 मतगणना केंद्रों में तैनात होंगे दस हजार कर्मचारी

PRIYANKA THAKUR | 7 दिसंबर 2022 at 3:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होने जा रही है। कल शाम को नतीजे जारी होने के बाद हिमाचल में किसकी सरकार बनेगी यह स्पष्ट हो जाएगा। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की धुकधुकी बढ़ गई है। कड़े मुकाबले के बीच कल तय होगा कि राज्य में पांच साल के शासन के बाद भाजपा सरकार बदलने के रिवाज को बदलेगी या फिर कांग्रेस राज बदलकर सत्ता में लौटेगी।

गुरुवार को मतगणना में चुनाव लड़ने वाले 412 प्रत्याशियों के भविष्य पर निर्णय होगा। इसके लिए ईवीएम का पिटारा खुलेगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 68 मतदान केंद्रों में कल 10,000 कर्मचारी ड्यूटी देंगे। इतना ही नहीं कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पड़ा रहेगा और तीसरी आंख की भी नजर रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

7881 मतदान केंद्रों पर हुआ था मतदान  
12 नवंबर को 7,881 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सभी 68-68 सीटों पर उम्मीदवार खडे़ किए, जबकि आम आदमी पार्टी ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी 67 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।

इस बार मतदान के टूटे रिकॉर्ड
बता दें इस बार प्रदेश के मतदाताओं ने अब तक हुए विधानसभा चुनाव के सभी मतदान के रिकॉर्ड इस बार तोड़ दिए। 12 नवंबर को रिकॉर्ड 75.6 फीसदी वोट पड़े हैं। सर्विस वोटर  जुड़ने के बाद मतदान का आंकड़ा 76 फीसदी तक पहुंच सकता है। इससे पहले पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 75.57 फीसदी वोट पड़े थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]