लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल-विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायक

PRIYANKA THAKUR | 8 जून 2022 at 7:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दो निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। देहरा से होशियार सिंह और जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

पिछली बार जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। वही, देहरा से होशियार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे तत्कालीन मंत्री रवींद्र सिंह रवि के खिलाफ चुनाव लड़ा था। दोनों ही विस क्षेत्रों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में दोनों निर्दलीय विधायकों ने बाहर से भाजपा सरकार को समर्थन दिया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]