Loading...

हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

Ankita • 22 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

देहरा से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर व नालागढ़ से कांग्रेस नवनिर्वाचित विधायक हरदीप बावा और हमीरपुर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने सोमवार को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के सदन सभागार में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं। इसी तरह से नालागढ़ विधानसभा सीट से हरदीप सिंह चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा ने भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली।