Loading...

हिमाचल : शिक्षकों के विदेश दौरे के लिए नए नियम, मेधावी छात्रों को भी मिलेगा मौका

By NEHA Published: 2 Oct 2024, 10:09 AM | Updated: 2 Oct 2024, 10:10 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों के चयन के लिए नए नियम बनाने का फैसला किया है। इस फैसले के पीछे शिक्षकों के चयन पर उठे सवाल हैं। शिक्षा विभाग ने इस बाबत कसरत शुरू कर दी है और शिक्षा सचिव इन नियमों को अंतिम रूप देकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी को भेजेंगे।

नए नियमों के मुताबिक, शिक्षकों का चयन उनके शिक्षण कौशल में सुधार के आधार पर किया जाएगा। जिन शिक्षकों ने शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में पहले योगदान किया है, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा, उच्च अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर विदेश जाने की जुगत बैठाने वालों के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रदेश के विद्यार्थियों को भी अब एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शिक्षा विभाग इस बाबत प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को हर साल देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा। इसके लिए मापदंड तैयार किए जाएंगे और 20-20 छात्रों का चयन किया जाएगा।