हिमाचल समेत देशभर में स्थगित हुए कैंट बोर्ड के चुनाव, अधिसूचना जारी…
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश की छह समेत देशभर की 56 छावनियों में होने वाले चुनाव रद्द कर दिए हैं। इस साल 30 अप्रैल को होने वाले छावनी चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक गजट जारी किया है। केंद्र ने 17 फरवरी को जारी राजपत्र को रद्द कर दिया।
केंद्र के फैसले से देश के 57 छावनी बोर्डों के चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। देश की छावनी में 30 अप्रैल से शुरू होने वाले चुनावों के बहिष्कार के बाद भारत के राजपत्र में संयुक्त सचिव राकेश मित्तल की तरफ से चुनाव रद्द होने की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसके बाद बता दें कि प्रदेश की छह समेत देशभर की 56 छावनियों में चुनाव होने थे।
रक्षा मंत्रालय की ओर से देश की छावनियोंमें आगामी 30 अप्रैल से चुनाव होने की अधिसूचना जारी हुई थी, जिसके बाद सबसे पहले सुबाथू छावनी के बाशिंदों ने एकजुट होकर चुनाव के बहिष्कार करते हुए छावनी नियमों से आजादी पाने के लिए आक्रोश रैली निकालकर रक्षा मंत्रालय से चुनावों की अधिसूचना को रद्द करने की आवाज उठाई थी।
इसके बाद ब्रिटिश नियमों से आजादी पाने के लिए सुबाथू से पहली चिंगारी निकलकर पूरे प्रदेश से होकर प्रधानमंत्री तक पहुंची है। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान लेते हुए रक्षा मंत्रालय से छावनी चुनावों को रद्द करने की अधिसूचना जारी करवाई है।