Loading...

हिमाचल सरकार इस वर्ष बोर्ड को 2.57 रुपए प्रति यूनिट की दर से बेचेगी बिजली

Ankita 22 Apr 2023 Edited 22 Apr 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार इस वर्ष बिजली बोर्ड को 2.57 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बेचेगी। बीते वर्ष सरकार ने 2.49 रुपए प्रति यूनिट की दर से बोर्ड को बिजली बेची थी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इस वर्ष के लिए नई दरें करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

हिमाचल सरकार की पावर प्रोजेक्टों में हिस्सेदारी होने के नाते यह बिजली निशुल्क मिलती है। सरकार को प्रदेश में बिजली उत्पादन कर रहे 60 छोटे-बड़े प्रोजेक्टों से रॉयल्टी के तौर पर निशुल्क बिजली मिलती है। सभी पावर प्रोजेक्टों से कुल 622.12 मिलियन यूनिट बिजली सरकार को निशुल्क मिलेगी।

बिजली बोर्ड को 622 मिलियन यूनिट बेचकर सरकार को 160 करोड़ रुपए की आय होने की संभावना है। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्रति यूनिट में आठ पैसे की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में स्थापित विभिन्न बिजली परियोजनाओं से सरकार को अपने कोटे की निशुल्क बिजली मिलती है।

इन बड़े प्रोजेक्टों से सरकार को मिलेगी कितनी निशुल्क बिजली (मिलियन यूनिट में)
बास्पा दो 171.56
रणजीत सागर डैम 77.37
मलाना 68.16
लारजी 76.99
चांचू 18.88