हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं इतने जून तक रहेंगी जारी…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स के तहत रखे गए कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने कर्मचारियों की सेवाएं 2 महीने और बढ़ा दी है, अब कर्मचारियों की सेवाएं 30 जून तक जारी रहेंगी।
इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य निदेशालय को निर्देश जारी कर दिए गए है। ऐसे में अब कर्मी बिना किसी डर अपना काम सुचारु तरीके से जारी रख सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आईजीएमसी, डीडीयू समेत पूरे प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 1891 कर्मचारियों की कोरोना काल में तैनाती की थी।
इनमें स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा अन्य श्रेणी के कर्मी शामिल थे। 31 मार्च को इनका कार्यकाल खत्म हो गया था। हालांकि, आईजीएमसी शिमला समेत शहर में अन्य जगह लगे कर्मी काम से नहीं निकाले गए थे। इनसे पहले की तरह काम लिया जा रहा था, लेकिन प्रदेश में विभिन्न जगह कर्मियों को काम से निकाल दिया था।