हिमाचल सरकार ने चार एचएएस अधिकारियों के किए तबादले
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें प्रदेश सरकार ने चार एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में आज मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार एसडीओ धर्मशाला धर्मेश कुमार को अब एसडीओ डोडरा क्वार लगाया गया है।
वहीं, एडीओ बंगाणा मनोज कुमार एसडीओ केलांग, संजीव कुमार को डोडरा क्वार से धर्मशाला व सोनू को केलांग से एसडीओ बंगाणा लगाया गया है।