Loading...

हिमाचल सरकार ने सात एचएएस अधिकारियों के किए तबादले

By Ankita Published: 14 Mar 2024, 11:11 AM | Updated: 14 Mar 2024, 11:11 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राज्य सरकार ने कांग्रेस के 3 बागियों राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल और चैतन्य शर्मा के क्षेत्र के एसडीएम बदल दिए हैं। राज्य सरकार की तरफ से जारी ताजा तबादला आदेशों के अनुसार 7 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार की तरफ से जारी ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

इसके तहत एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा को एसडीएम चुराह, आरटीओ मंडी सोमिल गौतम को एसडीएम गगरेट, एसडीएम बड़सर डाॅ. रोहित शर्मा को एसडीएम सुजानपुर, एसडीएम धर्मपुर राजेंद्र कुमार गौतम को एसडीएम बड़सर में नियुक्ति दी गई हैं। 

एसडीएम चुराह जोगिंद्र पटियाल को एसडीएम धर्मपुर, एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह को आरटीओ मंडी तथा एसडीएम सुजानपुर राजकुमार को एसडीएम करसोग के पद पर तैनाती दी है।

Tags: