हिमाचल : सिसका एलईडी लाइट्स के एमडी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण पर अदालत का फैसला जल्द
HNN/शिमला
शिमला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नाहन ने सिसका एलईडी लाइट्स के प्रबंधक निदेशक के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं। यह मामला विस्तार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रेस बनाने वाले उद्योग सनस्टार और सिसका एलईडी लाइट्स प्राइवेट लिमिटेड पुणे और महाराष्ट्र के बीच लेनदेन विवाद से जुड़ा है।
सन स्टार उद्योग कालाअंब ने दो साल पहले सिसका एलईडी लाइट्स के खिलाफ नाहन में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। तब से लेकर अब तक सिसका के प्रबंधक निदेशक गोबिंद जीवन और राजेश जीवन निवासी पुणे महाराष्ट्र न्यायालय में पेश नहीं हुए।
कोर्ट ने फैसला सुनाया है और सिसका एलईडी लाइट्स के प्रबंधक निदेशक के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं।