लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फिर बदली 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट…..

Ankita | 5 फ़रवरी 2024 at 3:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रैक्टिकल परीक्षाएं इतने फरवरी से होंगी शुरू…..

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट बदल दी है। नई डेटशीट के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा अब 02 मार्च से शुरू होगी और 21 मार्च को ख़त्म हो जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 01 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च को ख़त्म हो जाएगी। बता दें दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कक्षा 10, 12 की व्यावहारिक/प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

10वीं कक्षा की डेट शीट……

परीक्षा तिथि विषय
2 मार्च 2024 गणित
5 मार्च 2024 सामाजिक विज्ञान
7 मार्च 2024 हिंदी
9 मार्च 2024 संगीत (स्वर)
11 मार्च 2024 वाद्य संगीत
12 मार्च 2024 कंप्यूटर विज्ञान
13 मार्च 2024 गृह विज्ञान
14 मार्च 2024 कला-ए (स्केल और ज्यामिति), वाणिज्य (व्यवसाय के तत्व, बहीखाता और लेखा के तत्व, अंग्रेजी या हिंदी टाइप-लेखन), अर्थशास्त्र, एनएसक्यूएफ: कृषि, मोटर वाहन, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं, मीडिया और मनोरंजन, खुदरा, शारीरिक शिक्षा, निजी सुरक्षा, दूरसंचार, पर्यटन और आतिथ्य, बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा, परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग, सौंदर्य और कल्याण, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, प्लम्बर
16 मार्च 2024 अंग्रेजी
18 मार्च 2024 वित्तीय साक्षरता
19 मार्च 2024 विज्ञान और प्रौद्योगिकी
21 मार्च 2024 संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु

12वीं कक्षा की डेटशीट…….

परीक्षा तिथियां विषय
1 मार्च 2024 अंग्रेजी
2 मार्च 2024 संगीत (हिन्दुस्तानी स्वर), संगीत (हिन्दुस्तानी वाद्य मेलोडिक), संगीत (हिन्दुस्तानी वाद्ययंत्र ताल)
4 मार्च 2024 राजनीति विज्ञान
5 मार्च 2024 वित्तीय साक्षरता
6 मार्च 2024 बिजनेस स्टडीज, रसायन विज्ञान
7 मार्च 2024 संस्कृत
9 मार्च 2024 समाज शास्त्र
11 मार्च 2024 अकाउंटेंसी और फिजिक्स
12 मार्च 2024 इतिहास
13 मार्च 2024 मनोविज्ञान
14 मार्च 2024 ह्यूमन इकोलॉजी और फैमिली साइंस
15 मार्च 2024 जीवविज्ञान
16 मार्च 2024 हिंदी, उर्दू
18 मार्च 2024 भूगोल
19 मार्च 2024 फिलॉस्फी
20 मार्च 2024 गणित
21 मार्च 2024 ललित कला चित्रकारी, ग्राफिक और अप्लाईड आर्ट्स (वाणिज्यिक कला)
22 मार्च 2024 नृत्य (कथक/भरतनाट्यम)
23 मार्च 2024 शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर विज्ञान, एनएसक्यूएफ (सभी परीक्षाएं)
26 मार्च 2024 अर्थशास्त्र
27 मार्च 2024 फ्रेंच
28 मार्च 2024 लोक प्रशासन

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]