Loading...

हिमाचल हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को किया गया नियुक्त

By Ankita Published: 27 May 2023, 11:09 AM | Updated: 27 May 2023, 11:09 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को नियुक्त किया गया है। शुक्रवार देर रात केंद्र सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी की। बता दें उनका जन्म 7 अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। 7 सितंबर, 1989 को एक वकील के रूप में उनका नामांकन हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति राव को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति देने की सिफारिश की थी। मौजूदा वक्त में वरिष्ठतम जज न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सेवाएं दे रहे थे।

1991 बैच के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे रामचंद्र राव को अपने मास्टर्स कोर्स के लिए कैंब्रिज कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप, बैंक ऑफ क्रेडिट और कॉमर्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप और इनर टेंपल के स्कॉलरशिप ट्रस्ट से पेगासस स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया गया है। उनके पिता न्यायमूर्ति एम जगन्नाथ राव भी न्यायाधीश थे।