Loading...

हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की बढ़ी चहलकदमी, शोघी बैरियर से…

PRIYANKA THAKUR • 28 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

विंटर टूरिस्ट सीजन के आगाज से पहले ही हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। इस वीकेंड पर शहर के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर से करीब 4200 वाहन शहर में दाखिल हुए। वही , रविवार को भी शिमला सैलानियों से गुलजार रहा। दोपहर करीब तीन बजे तक रिज मैदान और माल रोड पर बड़ी संख्या में सैलानियों ने सुहावने मौसम में घूमने का लुत्फ लिया।

वीकेंड पर शिमला पहुंचे सैलानियों ने रविवार को शिमला से कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का रुख किया। नवंबर के आखिरी वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। दिसंबर माह में बर्फबारी के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर पर भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है।