हीटर ऑन कर सो गया व्यक्ति, आंख खुली तो शरीर का….
HNN / चंबा
जिला चंबा के तीसा में एक व्यक्ति हीटर के चलते झुलस गया। पीड़ित की पहचान प्रेमलाल के रूप में हुई है। चिकित्सकों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रेमलाल दुकान में काम करता है। देर रात वह काम करते-करते वही पर सो गया।
अधिक ठंड होने के चलते उसने दुकान पर हीटर लगा हुआ था। सोते समय व्यक्ति हीटर बंद करना भूल गया, जिसके चलते उसके शरीर का ऊपरी भाग बुरी तरह जल गया। जब व्यक्ति की आंख खुली तो उसे दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उसने देखा कि हीटर की वजह से उसके शरीर का ऊपरी भाग बुरी तरह जल चुका है।
इसके बाद अन्य लोग उसे तुरंत सिविल अस्पताल तीसा ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। खबर की पुष्टि बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने की है।