Loading...

हेपेटाइटिस वायरस की चपेट में आए बच्चे, अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे…

SAPNA THAKUR • 10 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला में एक तरफ जहां सूखी ठंड ने सभी की चिंता बढ़ाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ अब बच्चे हेपेटाइटिस वायरस की चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। आलम यह है कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इन दिनों मरीजों की भीड़ लगी हुई है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जिन बच्चों में हेपेटाइटिस वायरस की पुष्टि हो रही है वह जिला सिरमौर क्षेत्र के है।

जिला सोलन के साथ लगते सिरमौर के क्षेत्रों के लोग अपने बच्चों को लेकर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं जिससे ओपीडी बढ़नी शुरू हो गई है। आलम यह है कि यहाँ रोजाना चार से पांच बच्चों में हेपेटाइटिस वायरल की पुष्टि हो रही है। बताया जा रहा है कि मटमैला पानी पीने के कारण बच्चे हेपेटाइटिस वायरस की चपेट में आए हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चे हेपेटाइटिस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वायरस के बढ़ रहे प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है तथा लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह पानी को उबालकर ही पिए।