हेरोइन की खेप सहित एसआईयू टीम के हत्थे चढ़ा युवक, गश्त के दौरान मिली सफलता
HNN/ सोलन
सोलन जिले की एसआईयू टीम ने एक युवक से हेरोइन बरामद की है। बता दें कि पुलिस ने गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। एसआईयू टीम जब सब्जी मंडी में आश्रय गौशाला के पास मौजूद थी तो एक युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इस दौरान जब आरोपी को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो युवक के कब्जे से 4.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
लिहाज़ा 21 वर्षीय शिवम ठाकुर निवासी गांव कठार बसाल जिला सोलन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। खबर की पुष्टि एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही मामले की जाँच जारी है।