Loading...

हेरोइन तस्करी मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया आरोपी

PARUL • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में चंडीगढ़ से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिशांत गर्ग पुत्र कपिल देव निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। गौर हो कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने 2 आरोपियों अभिषेक निवासी कसौली व रजत शर्मा को 9.29 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।

उक्त मामले में पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद हेरोइन के सप्लायर आरोपी कपिल देव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। बताया जा था है कि आरोपी कपिल पिछले 5 सालों से चिट्टा की तस्करी में संलिप्त था और अपने बेटों के साथ मिलकर चिट्टा तस्करी कर रहा था।

इसका बेटा दिशांत इस अभियोग में सह अपराधी था जो फरार चल रहा था। जिसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी दिशांत गर्ग पुत्र कपिल देव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।