Loading...

हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया तस्कर

Ankita • 19 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में पुलिस की एसआईयू टीम ने बरोटीवाला में नशे की खेप सहित एक युवक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान गुरदेव पुंडिर पुत्र तारा चंद निवासी झाड़माजरी बरोटीवाला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि बरोटीवाला में एक युवक के पास नशे की खेप हो सकती है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बरोटीवाला क्षेत्र में शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान व्यक्ति से हेरोइन बरामद हुई जोकि 5.14 ग्राम पाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नशे की खेप सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।