Loading...

होटल के पीछे पार्क की गई कार हुई चोरी, मामला दर्ज

PARUL • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डैहर में होटल के पीछे पार्क की गई कार के चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता की पहचान अंकुश चंदेल पुत्र विजय चंदेल वार्ड नंबर 5 आईपीएच कॉलोनी घुमारवीं तहसील व डाकघर घुमारवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

अंकुश चंदेल ने बताया कि 23 जनवरी मंगलवार को उसने अपनी गाड़ी रात को अलसू में होटल के पीछे खड़ी कर रखी थी। रात के समय करीब साढे 8 बजे होटल बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह जब होटल पहुंचा तो उसकी गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उसने गाड़ी की आस पास के इलाके में तलाश की परंतु अभी तक कार का कोई पता नही चला है।

जिसके बाद उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।