Loading...

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने ग्राहक बनकर इस तरह किया भंडाफोड़

PRIYANKA THAKUR • 2 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने एक निजी होटल में लम्बे समय से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। परवाणू पुलिस द्वारा निजी होटल में रेड कर 30 वर्षीय युवती और होटल के मालिक एमके तुल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार परवाणू के पोश क्षेत्र के एक होटल में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चला रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को जैसे ही मिली उन्होंने जाल बिछाया और ग्राहक बनकर होटल में दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने एक युवती को रेस्क्यू किया। जबकि मामले में शामिल होटल मालिक सहित एक महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में होटल मालिक और एक अन्य महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है, मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।