Loading...

होटल में छापा मार हेरोइन सहित नकदी के साथ गिरफ्तार किया हरियाणा निवासी व्यक्ति

PRIYANKA THAKUR • 29 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों सहित व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर हैं। बता दें कि कुल्लू पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति को हेरोइन सहित नकदी के साथ धर दबोचा है। आरोपी की पहचान सोनू पुत्र रामपाल निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल में हरियाणा निवासी व्यक्ति ठहरा हुआ है जिसके पास नशे की खेप है और कुछ नकदी भी है। सूचना के बाद पुलिस ने होटल में छापामारी कर हरियाणा के एक व्यक्ति को पकड़ा। जब उसके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से 10 ग्राम हेरोइन सहित 21500 रुपए नकदी बरामद हुई।

उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से 31 अक्तूबर तक उसे पुलिस रिमांड में रखने के आदेश जारी हुए हैं।