होमगार्ड जवान की हृदय गति रुकने से हुई मौत
HNN/सोलन
जिला सोलन के बरोटीवाला थाने में तैनात होमगार्ड के जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृतक जवान की पहचान संतोष ठाकुर निवासी गांव दयाला, दून के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष ठाकुर की बीती रात को अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिसके बाद नालागढ़ अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक स्थान दयाला में उनका अंतिम संस्कार किया गया।