Loading...

होम गार्ड व फायर ब्रिगेड के जवानो ने माॅक ड्रिल के जरिए छात्रों को सिखाए आपदा से बचने के गुर

Ankita • 22 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

कैरियर अकादमी स्कूल नाहन में आज शनिवार यानि 20 मई को फायर ब्रिगेड व होमगार्ड के जवानों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होंनेबच्चों को आपदा के दौरान बचाव करने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्लाटून कमांडर नरेश शर्मा ने किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा जैसे भकूंप, बाढ़, आंधी, तूफान और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने और लोगों की सहायता करने के तरीके बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आपदा में भारी मात्रा में जानमाल का नुक्सान हो सकता है, इन दुर्घटनाओं से बचने के लिए आपदा प्रबधंक की जानकारी होना जरूरी है।

जिससे विकट परिस्थितियों में स्वयं को बचाते हुए जानमाल के नुक्सान को कम कर सकते हैं। भकूंप को लेकर माॅक ड्रिल करवाई गई और छात्रों को बताया कि भकूंप आने पर बेंच या टेबल के नीचे छिप जाए। इस दौरान भागने का प्रयास जानलेवा हो सकता है और यह भी बताया कि आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग ना करें केवल सीढ़ियों का ही प्रयोग करें।

कपड़ों में आग लग जाए तो जमीन पर लेट जाएं और उलट-पलुट कर आग बुझाने का प्रयास करें या किसी भारी कपड़े से ढक कर आग बुझाएं। अग्निशामक यत्रं का प्रयोग कब और कैसे करना है इसकी जानकारी भी दी और साथ ही यह जानकारी दी कि आपदा के दौरान जख्मी और हताहतों को तरुंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जिससे संभावित नुक्सान को कम किया जा सकता है।

प्राथमिक उपचार कमांडर संतोष कुमारी ने यह बताया कि घायल होने पर किस प्रकार घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए और अगर किसी घायल को सांस आने में दिक्कत हो रही हो तो सीपीआर देना चाहिए और उसकी सांस सनुने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि चोट लगने पर मानव बैसाखी का प्रयोग कर घायल को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमनै शिव शंकर राठी ने इस प्रशिक्षण की आवश्यकता और महत्व के बारे में बताया और कहा कि इस प्रशिक्षण द्वारा विद्यालय के सभी छात्र अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के गुर भी सीखें। इस अवसर पर स्कूल के समन्वयक मनोज राठी, ललित राठी , प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी एवं उप प्रधानाचार्य रोज़ डिसूज़ा व सभी अध्यापक उपस्थित रहे।