होली / होली उत्सव पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Himachalnow / शिमला
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने होली उत्सव की बधाई दी
प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
होली का विशेष महत्त्व
शिव प्रताप शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रंगों का यह त्योहार हमारी संस्कृति में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व भाईचारे की भावना को मजबूत करेगा और देश की एकता तथा अखंडता को और सुदृढ़ बनाएगा।
सामाजिक सौहार्द का प्रतीक
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने संदेश में कहा कि होली एक ऐसा उत्सव है, जिसे हर संप्रदाय और धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इससे समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ावा मिलता है।