Shut Down / 05 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
Himachalnow / सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 05 दिसम्बर, 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन ने दी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने 05 दिसम्बर, 2024 को आवश्यक रखरखाव के चलते विद्युत आपूर्ति में बाधा की जानकारी दी है। यह बाधा प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक होगी। प्रभावित क्षेत्रों में सेंटर प्राईम मॉल, सेंट ल्यूक्स स्कूल, शूलिनी नगर, मोहन कालोनी, क्षेत्रीय अस्पताल, गंज बाजार, बाण मोहल्ला, और अन्य आसपास के इलाके शामिल हैं।
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने बताया कि यदि मौसम खराब हुआ या अपरिहार्य कारणों से आवश्यक हो, तो समय और तिथि में बदलाव हो सकता है।
उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और उन्हें किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।