लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

1 एचपी(1) कंपनी नाहन ने मनाया एनसीसी का 75वां स्थापना दिवस

Ankita | 26 नवंबर 2023 at 12:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मेडिकल कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर, 50 यूनिट का तय किया लक्ष्य

HNN/ नाहन

फर्स्ट एचपी(1) कंपनी एनसीसी नाहन के द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाकर अपना 75 वां स्थापना दिवस मनाया। कंपनी के कर्नल राजीव शर्मा के दिशा-निर्देश पर सूबेदार उधम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 50 से भी अधिक एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में युवा कैडेट्स का जोश और उत्साह देखते बन रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तमाम कैडेट्स के द्वारा रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। मेडिकल कॉलेज ब्लड डोनेशन सेंटर की डॉक्टर रचना ठाकुर ने बताया कि मरीज की आपात स्थिति में रक्त का बड़ा महत्व होता है जबकि जितने भी नेगेटिव ग्रुप होते हैं वह काफी रेयर होते हैं। वहीं सूबेदार उधम सिंह ने बताया कि एनसीसी हर वर्ष 26 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है।

कंपनी के द्वारा स्थापना दिवस पर अलग-अलग प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रक्त जीवन का आधार है इस थीम पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में डॉक्टर वाए एस परमार महाविद्यालय तथा संस्कृत महाविद्यालय नाहन के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

आयोजित रक्तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज की ओर से चीफ टेक्नीशियन राजेश शर्मा, लैब टेक्नीशियन कन्नू शर्मा, राजेश शर्मा के अलावा एनसीसी फर्स्ट इंडिपेंडेंस कंपनी की तरफ से सीएचएम जुल्फिकार अली, नायक रणजीत सिंह, एसकेटी सोमनाथ, एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर निखिल, लॉस कॉरपोरल तान्या सहित कैडेट्स में शामिल सौम्या साहिब सिंह रोहिणी, नेहा शर्मा, विशाल, ज्योतिका, ईशानी, राशि, ज्योति, शालू, आंचल, अनिकेत, इशिका, नीलम आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]