Loading...

1 किलो 934 ग्राम चरस सहित कार चालक गिरफ्तार

Ankita • 13 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के तहत सरकाघाट पुलिस ने 1 किलो 934 ग्राम चरस सहित कार चालक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान किशन सिंह (50) पुत्र रामचंद निवासी मसेरन के नजदीकी गांव बाग (ध्यान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम नाकाबंदी पर मौजूद थी।

इस दौरान टीम ने एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो 934 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।