लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

1.782 किलोग्राम चरस पकड़ी, हिरासत में लिए दो तस्कर…

SAPNA THAKUR | 16 नवंबर 2022 at 10:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हमीरपुर जिले के डुगघा के पास पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 2 लोगों को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों जिला मुख्यालय के अणू खुर्द निवासी मुकेश कुमार और अजय प्रसाद निवासी गांव बरोहा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन में चरस की खेप ले जाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी तो गाड़ी की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी में सवार उक्त दोनों तस्करों के कब्जे से 1.782 किलोग्राम चरस बरामद हुई। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]