Loading...

10 किलो 200 ग्राम चूरा-पोस्त सहित स्कूटी चालक गिरफ्तार

Ankita • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाथड़ी में पुलिस ने भारी मात्रा में चूरा-पोस्त सहित स्कूटी चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी चालक की पहचान तरणवीर पुत्र मलकीत सिंह निवासी छोटेवाल, डाकघर मोजावाल, तहसील नंगल, जिला रोपड़, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम बाथड़ी माइनिंग चैकपोस्ट के पास नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने पंजाब से बाथड़ी की ओर आ रहे एक स्कूटी चालक को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो 200 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद हुआ। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।