Loading...

10 लाख के आभूषणों सहित 60 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए शातिर

PRIYANKA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना

दिन-ब-दिन बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तो दिन दहाड़े ही चोर घरों में सेंधमारी कर रहे हैं। मामला हरोली के तहत पड़ते गांव छेत्रा का है, यहां चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर 10 लाख के आभूषण सहित 60 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया।

जब परिवार के लोगों को घर में हुई सेंधमारी का पता चला तो उन्होंने हरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमारी पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि वह पंजाब में अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी में गए हुए थे। इसी बीच उनके घर में चोरों ने सेंधमारी कर डाली और कीमती आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ किया।

जब वह शादी से वापस घर पहुंचे तो मुख्य गेट का दरवाजा खुला हुआ था। जब वह घर के अंदर आए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।