Loading...

10 सितंबर तक हिमाचल से दिल्ली नहीं जाएगी सेब की गाड़ियां, यह है वजह……

Ankita • 8 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भारत समेत कई देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण जी-20 सम्मेलन की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इस मेगा इवेंट के होने में चंद दिन ही बाकी हैं। दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के इंतेजाम तो बहुत कड़े किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार के कई मंत्रालय और एजेंसियां लगी हुई हैं।

किसी भी तरह की कमी ना रहे इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीं आपको यह भी बता दें कि जी-20 सम्मेलन के चलते हिमाचल का सेब आजादपुर सब्जी मंडी नहीं जाएगा। सेब की गाड़ियों को 10 सितंबर तक दिल्ली जाने की अनुमति नहीं होगी।

जी-20 सम्मेलन को देखते हुए बागवानों से तुड़ान न करने के लिए कहा गया है। इस दौरान दिल्ली में वाहनों की आवाजाही के साथ ही रेहड़-फड़ी भी बंद की गई है। फलों के दामों में गिरावट की भी आशंका हैं। जी-20 सम्मेलन में कड़ी सुरक्षा को देखते हुए सेब दिल्ली भेजने वाली बागवानों को इंतजार करना होगा।