Loading...

12 फरवरी को जिला के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, लोगो से सहयोग की अपील

Ankita • 11 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

विद्युत् उपमंडल सोलन के अंतर्गत 12 फरवरी, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक कुछ क्षेत्रों में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि लाइनों की मरम्मत के लिए एवं रखरखाव के लिए दोलग, प्रोंथा, ढेडघराट, मानी, सन्हेच, नेरी, मनसर, सलोगड़ा, ब्रुरी, चम्बाघाट, गुरूद्वारा चम्बाघाट एवं आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।