Loading...

13 कानूनगो बने नायब तहसीलदार, अधिसूचना जारी

PRIYANKA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

राजस्व विभाग में 13 कानूनगो पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बने हैं। चुनाव आयोग से स्वीकृति के बाद राजस्व विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कार्यालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। कानूनगो से नायब तहसीलदार बनने वालों को नए स्थानों पर तैनाती दी गई है।

इसमें करतार चंद को सलूणी, अजय सिंह को घनारी, कालू राम को पालमपुर, अयूब मोहम्मद को नूरपुर, पवन कुमार को फतेहपुर, तारा चंद को ज्वाली, सतविंद्र सिंह को चुवाड़ी, गुरुमुख सिंह को डल्हौजी, विनोद दुग्गल को भरमौर, राज कुमार को चुराह, मनोज कुमार को चम्बा सदर, रमन कायस्था को बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा और राजेश कुमार को बंगाणा में तैनाती दी गई है।

पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बनने वालों को जल्द नए स्थानों पर ज्वाइनिंग देने को कहा गया है। यह पदोन्नति ज्वाइनिंग की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। बता दे कि प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग की अनुमति से विभिन्न विभागों में पदोन्नति एवं तैनाती संबंधी आदेश जारी किए जा रहे हैं।