13 जून को हिमाचल के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, 9 से 12 जून तक मौसम रहेगा शुष्क

शिमला

ऊना में 41.6 डिग्री, ताबो में न्यूनतम 9.7 डिग्री, राज्य भर में गर्मी का दौर जारी

पिछले 24 घंटे शुष्क, तापमान में वृद्धि
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान ऊना में 41.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान ताबो में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान विवरण

  • शिमला: अधिकतम 26.8°C, न्यूनतम 19.8°C
  • कल्पा: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 13.4°C
  • मनाली: अधिकतम 29.7°C, न्यूनतम 17.5°C

9 से 12 जून तक नहीं कोई चेतावनी
राज्य में 9 से 12 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है और इस अवधि के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। शिमला शहर में भी 9 से 11 जून तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। शिमला का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

13 जून को हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना
13 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जिला चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में गरज-चमक और तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी तेज हवाएं चल सकती हैं।