13 वर्षीय नाबालिग घर से लापता, पिता ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ठियोग में 13 साल की नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।नाबालिग के पिता ने इस बाबत ठियोग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि वह घर से बाहर कुछ काम से गए हुए थे, परंतु जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी वहां मौजूद नहीं थी। नाबालिग के पिता यह देख कर घबरा गए।
जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की हर जगह तलाश की और बाद में उसने गांव और रिश्तेदारों में भी पूछताछ की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। वहीँ, पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।