14 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ खड़ामुख-होली मार्ग
HNN/ चंबा
जिला चंबा में खड़ामुख-होली मार्ग पर 14 घंटे के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। गौरतलब है कि इस मार्ग पर वीरवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया था।
मार्ग बंद होने से वाहन चालकों ने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बता दें मार्ग पर मलबा इतना अधिक था कि यहां पर लोगों के लिए पैदल आने-जाने के लिए भी रास्ता नहीं बचा था। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
उधर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग उपमंडल गरोला भालचंद ठाकुर ने कहा कि विभाग व कंपनी के संयुक्त प्रयासों के चलते 14 घंटे के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।