Loading...

14 वर्षीय नाबालिग लड़की को सांप ने काटा, उपचार के दौरान मौत

Ankita • 15 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक नाबालिग लड़की को सांप ने काट लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय प्रियंका पुत्री सतीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं लड़की की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका रात को अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। जैसे ही प्रियंका उठी तो सांप ने उसे एक बार फिर डंस लिया। इसके बाद वह जोर से चिल्लाई, जिसके चलते परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे। परिजनों ने सांप को तुरंत घर से बाहर निकाला और बेटी को तुरंत दौलतपुर अस्पताल ले आए।

यहां से जब उसे रेफर किया जा रहा था तो उसने दम तोड़ दिया। बता दे कि प्रियंका के पिता मजदूरी करते हैं व एक बहन प्रियंका से छोटी व एक बड़ी है। एएसआई संजीव कुमार व टीम ने युवती का देहरा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।