14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
HNN/ मंडी
जिला मंडी के बल्ह थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़के द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने 14 वर्षीय बाल अपराधी को न्यायालय पीएमजेजेबी मंडी के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे 9 अगस्त तक बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया गया है।
वहीं इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 6 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया गया हैं। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी बुआ को पेट दर्द के बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।
परिजनों को जब इस बात का पता चला तो पीड़ित बच्ची की बुआ ने बल्ह थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। उधर, डीएसपी मुख्यालय देवराज ने मामले की पुष्टि की है।