Loading...

14 वर्षीय नाबालिग से उसी के मामा ने किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ मामले का खुलासा….

PARUL • 10 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के तहत आने वाले भुंतर से सटे एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां मामा ने अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विपिन पुत्र नंदा निवासी शाढ़ाबाई के रूप में हुई है।

बता दें कि इस बात खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को पेट में दर्द हुई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी गर्भवती है। यह सुनते पीड़िता के परिजन हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने पीड़िता से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके मामा ने उसके साथ यह घिनौनी हरकत की है।

पीड़िता ने बताया कि मामा उसे यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की भी धमकी देता था। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।