Loading...

14 साल तक शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण, अब लगाई न्याय की गुहार

PARUL • 18 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में एक महिला ने मंडी के युवक पर शादी के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर 14 साल तक उसका यौन शोषण किया है। महिला ने मंडी और हमीरपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन उन्होंने कोई भी कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद उन्हें अब समाजसेवी रविन्द्र सिंह डोगरा से मदद की मांग की है।

पीड़िता ने उन्हें बताया कि पुष्पराज, पुत्र चुन्नी लाल गांव दुर्गापुर सेरला खाबू तहसील बल्ह, मंडी ने शादी का झांसा देकर उसका 14 साल तक यौन शोषण किया है। महिला का कहना है कि वह उसे कई बार शादी के लिए कहती थी लेकिन आरोपी उसे बहलाता रहा। जिसके बाद उसने 2021 में आरोपी पर शादी का दबाव बनाया और आरोपी के घर जाकर उसके माँ-बाप से आपबीती बताई तो आरोपी के साथ-साथ उसके मां बाप और अन्य लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की।

जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना मंडी में शिकायत भी दी है। लेकिन पुलिस की इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। तो वहीं अब आरोपी पुष्पराज ने भी शादी कर ली है। जिससे अब वह बहुत दुखी है और आत्महत्या करना चाहती है। सारा मामला जानने के बाद समाजसेवी डोगरा ने कहा कि गवाह और सबूत होने के बावजूद पुलिस ने केस को मजबूती से ना लेकर आरोपी के साथ नरमी क्यों बरती और पीड़िता को फोन पर धमकी देने वालों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने इस मामले को शुरू से गंभीरता से लिया होता तो पीड़िता के साथ इतना अत्याचार नहीं होता और आज वह मरने का ना सोचती। उन्होंने कहा कि अब आरोपी ने किसी और महिला से शादी कर ली है तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उचित कार्यवाही संयुक्त रूप से मंडी और हमीरपुर पुलिस को करनी होगी।