Loading...

16 मई को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 May 2025 • 1 Min Read

सोलन

आवश्यक रखरखाव के चलते 16 मई को सोलन के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 16 मई, 2025 को प्रातः 09:30 बजे से 09:50 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से 02:20 बजे तक कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रोकी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में एम.ई.एस. क्षेत्र, अप्पर बाजार, मॉल रोड, पुराना बस अड्डा से आई.टी.आई. गेट, टेलीफोन एक्सचेंज, पांडे हाउस, माइक्रोवेव, जवाहर पार्क, पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी, बिंदल कॉलोनी, लोअर बाजार, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह और बाण मोहल्ला शामिल हैं।

लंबी अवधि की कटौती
इसके अतिरिक्त, प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 02:20 बजे तक नेगी कॉलोनी, आनंद कॉम्पलेक्स कॉलोनी और इनके आस-पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

तिथि और समय में बदलाव संभव
राहुल वर्मा ने यह भी बताया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों के चलते तिथि और समय में परिवर्तन किया जा सकता है। प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

Related Topics: