Loading...

16 वर्षीय नाबालिग लकड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 5 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लकड़ी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता लड़की के भाई ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने लापता लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी गई शिकायत में उसके भाई ने बताया कि उसकी बहन रोज की तरह तरोट में सिलाई-कढ़ाई का काम सीखने के लिए गई थी। परंतु देर रात तक भी वह घर नहीं लौटी। उसके भाई ने बताया कि उसने अपनी बहन की हर जगह तलाश कि परन्तु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।

युवक ने पुलिस से जल्द ही उसकी बहन को ढूंढने की गुहार लगाई है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एक नाबालिग लकड़ी के लापता होने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है।