16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

सिरमौर में 24 साल के युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम,गई जान

HNN/ऊना

जिला ऊना में टाहलीवाल के तहत गोंदपुर जयचंद में 16 वर्षीय नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरविंद्र कुमार पुत्र दीपक निवासी वार्ड नंबर तीन, गोंदपुर जयचंद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरविंद्र रात को घर से खाना खाने के बाद निकल गया था। गांव के एक व्यक्ति ने अगली सुबह गुरविंद्र कुमार के शव को घर से 500 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद उसने इस बाबत उसके परिजनों और पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही सभी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। गुरविंद्र कुमार ने यह खौफनाक क्यों कदम उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीएसपी हरेाली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।