Loading...

16 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

By PARUL Published: 21 Apr 2024, 9:28 PM | Updated: 21 Apr 2024, 9:28 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत कनैड में 16 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवावाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान कार्तिक पुत्र डिंपल निवासी कनैड के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक कार्तिक दसवीं कक्षा में पढ़ता था। बीती रात को रोजाना की तरह वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब घर वाले उसे जगाने गए तो उसे फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत उसे फंदे से उतारा और उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़कर गया है। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।