Loading...

18 वर्षीय छात्र ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL • 11 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल चौपाल में 18 वर्षीय छात्र की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान कृष (18) पुत्र योगेंद्र कुमार निवासी झलास चौपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष 12वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि उसका छोटा बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

उनकी मां छोटे बेटे को साथ लेकर पैतृक गांव चली गई थी। 29 फरवरी को जब वह वापिस शिमला में आई तो उसने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है और उल्टी आ रही है। इस दौरान बीते दो मार्च को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया।

लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आराम हो गया था। लेकिन 7 मार्च को उसकी छाती में दोबारा तकलीफ हुई। जिसके बाद उपचार के लिए उसे आईजीएमसी ले जाया गया। जहां 10 मार्च को उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के पिता ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कृष ने 9 फरवरी को उसने गलती से जहरीला पदार्थ पी लिया था लेकिन उस पर किसी ने ऐसा करने के लिए दबाव नहीं डाला था।