18 वर्षीय युवक को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार
HNN/धर्मशाला
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में गग्गल पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना गग्गल में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान 18 वर्षीय अनुराग के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, अनुराग पीएनबी एटीएम की छत पर रखे स्प्लिट एसी की बाहरी इकाई को चुराने का प्रयास कर रहा था। जिस दौरान उसने चालाकी से यूनिट को डिस्कनेक्ट किया और उसे ले जाने की कोशिश की। लेकिन वह ऐसा करने सफल न हो सका। पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लियाऔर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत पुलिस थाना गग्गल में मामला दर्ज किया गया। मामले की पुष्टि पुलिस उपाधीक्षक अंकित शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।