लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

19 वर्षीय युवक से बरामद की चिट्टे की बड़ी खेप, आरोपी गिरफ्तार

PARUL | 26 अगस्त 2023 at 3:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल पुलिस हर दिन ऐसे कई नशा तस्करों को पकड़ती है जो दिन दहाड़े नशीले पदार्थों का कारोबार करते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी शिमला के उपमंडल ठियोग में से सामने आया है। जहां पुलिस ने एक युवक 20.61 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके मामले छानबीन शुरू की। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सैयद साकिर निवासी हरिजन बस्ती नेब सराय, साउथ दिल्ली के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दिल्ली से शिमला के ठियोग क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई देने के लिए आया हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मिली सुचना के आधार पर बीती शाम को सरयू नामक स्थान पर आरोपी सैयद साकिर को पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सिद्धार्थ शर्मा डीएसपी ठियोग ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही की जाएगी। डीएसपी का कहना है कि इस नशा तस्कर के पकड़े जाने से बाकि तस्करों का भी पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस पता लगाएगी कि चिट्टे की आपूर्ति अप्पर शिमला में कहां-कहां की जानी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]