Loading...

19 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में उपचाराधीन

PARUL • 23 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में एक 19 वर्षीय युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां पर युवती की हालत को स्थिर बताया गया है।

बता दें कि मामला 21 सितंबर का है जब भेखलीधार के ब्यासर क्षेत्र की युवती ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद युवती के परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

जहां पर उपचार के बाद उसकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान को दर्ज किया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी। मामले की पुष्टि साक्षी वर्मा एसपी कुल्लू ने की है।